समस्तीपुर, जून 4 -- पूसा। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के कुलपति, डा. पीएस पांडेय ने बिहार और झारखंड में कार्यरत वैज्ञानिकों की टीम के साथ विकसित कृषि संकल्प अभियान की गतिविधियों की जानकारी ली। डा. पांडेय ने वैज्ञानिकों के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि किसानों की ओर से वैज्ञानिकों के लिए अच्छा फीडबैक प्राप्त हो रहा है। उन्होंने राज्यों के नोडल पदाधिकारियों से भी बात की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये। विवि से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को वैज्ञानिकों ने कृषि में उन्नत प्रौद्योगिकी, सरकारी योजनाओं, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, मिट्टी परीक्षण, रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के महत्व के अलावा लेजर लैंड लेवलिंग, फसल विविधीकरण, कृषि यंत्रों के उपयोग, ड्रोन तकनीक और डिजिटल एग्रीकल्चर पर भी चर्चा का किसानों को जानकारी दी गई। ...