वाराणसी, दिसम्बर 16 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने मंगलवार को परिसर में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को सचेत रहने की हिदायत दी। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थी सुविधाओं का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए। बीएचयू के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 दिसंबर तक चलेंगी। पहले, तीसरे, पांचवें और कुछ पाठ्यक्रमों में सातवें सेमेस्टर की परीक्षा कराई जा रही है। नई शिक्षा नीति आधारित पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा भी जारी है। मंगलवार को कुलपति ने वाणिज्य संकाय, कृषि विज्ञान संस्थान, पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान के अलावा मल्टी परपज हॉल में बने सेमेस्टर परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने परीक्षार्थियों से भी पूछताछ की। इसके अलावा केंद्र प्रभार...