धनबाद, दिसम्बर 31 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ. रामकुमार सिंह ने मंगलवार को बेलगड़िया आरएसपी कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने कॉलेज के शैक्षिक व विभागीय कार्यों का निरीक्षण भी किया। प्राचार्य डॉ. निलेश कुमार सिंह ने कुलपति को महाविद्यालय में संसाधनों की कमी की जानकारी दी। कुलपति ने योजना बनाकर कॉलेज की समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया। फंड व अन्य सुविधाओं के लिए वाह्य एजेंसियों से संवाद बढ़ाने की बात कही। महाविद्यालय की वेबसाइट व एलमुनी पोर्टल अपडेट करने का निर्देश भी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...