चाईबासा, दिसम्बर 4 -- चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा की कुलपति प्रो डॉ. अंजिला गुप्ता ने नवनियुक्त प्राध्यापकों को विश्वविद्यालय मुख्यालय में सेवा संपुष्टि से संदर्भित पत्र प्रदान किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। इसमें 13 प्राध्यापकों को सेवा संपुष्टि का पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर कुलपति ने विश्वास जाहिर किया कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण में इन प्राध्यापकों के योगदान से सकारात्मक परिवर्तन आएगा। लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज जमशेदपुर के इतिहास विभाग की प्राध्यापिका डॉ. स्वीकृति ने कुलपति को इस अवसर पर अपने द्वारा लिखित पुस्तक की पहली प्रति भेंट किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। यह जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉक्टर एके झा ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.