वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ से संबद्ध मिर्जापुर के महाविद्यालयों में चल रही परीक्षा का कुलपति प्रो. एके त्यागी ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। कुलपति ने राजदीप महाविद्यालय, जीडी बिनानी पीजी कॉलेज और रामलाल सिंह पीजी कॉलेज के निरीक्षण के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव की व्यवस्था की भी जांच की। कुलपति ने पारदर्शी, शुचितापूर्ण एवं नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधाओं को भी परखा। विभागों के निरीक्षण के दौरान कुलपति ने अन्य जरूरी दस्तावेजों का परीक्षण किया। साथ ही संकाय में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.