मुंगेर, फरवरी 23 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति संजय कुमार ने रविवार नगर के हरि सिंह महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. देवेंद्र प्रसाद राम ने उनका स्वागत किया। साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी कुलपति के आगमन पर महाविद्यालय की समस्या से अवगत कराते हुए उन्हें मांग पत्र सौंपा। इस दौरान प्राचार्य डा. देवेंद्र प्रसाद राम ने बताया कि कुलपति ने महाविद्यालय की व्यवस्था और रूसा से हो रहे भवन निर्माण और चहारदीवारी निर्माण की स्थिति का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भवन में शौचालय विशेषकर छात्राओं के शौचालय को लेकर निर्देश दिए। वहीं एबीवीपी के सदस्यों ने कुलपति से मुलाकात कर महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.