अयोध्या, फरवरी 2 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कौटिल्य प्रशासनिक भवन में सोमवार को विवि की 'कोविदार' नई न्यूज पत्रिका का विमोचन किया। कुलपति के मार्गदर्शन में प्रकाशित पत्रिका विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को एक मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस मौके पर कुलपति ने कहा कि 'कोविदार' न्यूज पत्रिका विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध एवं नवाचारपूर्ण गतिविधियों को समाज से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी। यह पत्रिका सकारात्मक सोच, गुणवत्ता और तथ्यपरकता के साथ विश्वविद्यालय की पहचान को और मजबूत करेगी। उन्होंने संपादकीय टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि पत्रिका नियमित रूप से प्रकाशित होती रहेगी। कार्यक्रम में कुलसचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.