रांची, फरवरी 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के रांची एग्रीकल्चर कॉलेज की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कुलपति डॉ. एससी दुबे ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद का विशेष महत्व है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक तनाव कम कर अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास भी करते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी से एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है, जो विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक होता है। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के मार्चपास्ट से हुई, जिसके बाद विभिन्न श्रेणियों की दौड़ और कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गय...