भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के पीजी भूगोल विभाग में विवि कुलपति के निजी सहायक संतोष कुमार को सेवानिवृत होने पर बुधवार को विदाई दी गई। उन्होंने वर्ष 1985 में संविदा पर विवि में क्लर्क के पद पर योगदान दिया था, वर्ष 2003 में नियमित होने के बाद 2026 में सेवानिवृत हुए हैं। मंच संचालन श्रीमंत मुखोपाध्याय ने किया। इस दौरान कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे, पूर्व कुलसचिव डॉ. उमेश प्रसाद, डॉ. संजय झा, झारखंड सरकार की संयुक्त सचिव रंजीता रंजन, विभाग के हेड डॉ. प्रशांत कुमार, बीएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिरूद्ध कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संतोष कुमार की सेवा को सराहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...