हमीरपुर, फरवरी 23 -- सरीला, संवाददाता। चिकासी थानाक्षेत्र के इस्लामपुर गांव के मामा-भांजे की सोमवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे में हुए हादसे में मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अभी कुछ दिन पहले ही घर में शादी संपन्न हुई थी और परिवार के सभी सदस्य कुलदेवी की पूजा के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। जिसमें नवविवाहिता समेत परिवार के पांच सदस्य घायल हैं। इस्लामपुर गांव निवासी 62 वर्षीय चेतराम कई वर्षों से दिल्ली में रहकर पेंटिंग का काम करते थे। बीते दिनों उनके छोटे बेटे राजेंद्र की शादी दिल्ली में हुई थी। शादी के बाद परिवार कुलदेवी पूजन के लिए गांव आया था। रविवार रात पूजा संपन्न होने के बाद सभी लोग कार से दिल्ली लौट रहे थे। सोमवार तड़के इटावा-आगरा हाईवे पर जौनई चौकी क्षेत्र के पास कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे...