प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 17 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र लक्ष्मणपुर में एससी/एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार हुई। इसकी अध्यक्षता कल्पना कनौजिया व संचालन अर्जुन कुमार गौतम ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश सरोज व विशिष्ट अतिथि जिला संरक्षक अरुण कुमार सरोज व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज, गिरिजानंद कनौजिया, रमेशचंद्र सरोज मौजूद रहे। इसमें सर्व सम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप नागर, महामंत्री शिव नारायण सरोज, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश को चयनित किया गया। ब्लॉक संरक्षक बाल कृष्ण, राम समुझ सरोज व लाल मणि को बनाया गया। उपाध्यक्ष महिला मुन्नी देवी व लाल सरोज, राम मिलन, विजय भारती चयनित किए गए। मीडिया प्रभारी संदीप कुमार सरोज व संगठन मंत्री संदीप कुमार गौतम बनाए गए। संयुक्त मंत्री संत...