जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- पटमदा के कुलटांड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में गुरुवार को वनवासी कल्याण केंद्र की बैठक शरत सिंह सरदार की अध्यक्षता में गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 20 दिसंबर को वनवासी कल्याण केंद्र जमशेदपुर की ओर से मंदिर प्रांगण में पंचायत प्रतिनिधियों का मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं ग्राम प्रधान आदि को समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि सांसद विद्युतवरण महतो एवं सम्मानित अतिथि के रूप में जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती शामिल होंगे। बैठक में वनवासी कल्याण केंद्र के सदस्य रामनाथ सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक गिरिजा प्रसाद मिश्र, पंचानन दास, चंदन सिंह, दलगोव...