कटिहार, दिसम्बर 26 -- कटिहार। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा बुधवार को पूर्णिया जाने के क्रम में कुछ देर के लिए देर रात कुर्सेला चौक पर रुके। इस दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया। मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नई सरकार की नई पहल जनता के प्रति पूरी तरह समर्पित है। डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य सुशासन के माध्यम से बिहार को समृद्धि की ओर ले जाना है। इस अवसर पर जदयू के जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...