पूर्णिया, फरवरी 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद पप्पू यादव ने कटिहार जिले के कुर्सेला में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित सैकड़ों पीड़ितों की मदद की। मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और तत्काल राहत देने का फैसला लिया। सांसद ने बुधवार को कुर्सेला में और गुरुवार को अपने पूर्णिया आवास पर करीब 300 से अधिक पीड़ितों के बीच लगभग 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता वितरित की। पीड़ितों को तत्काल जरूरत के अनुसार 5 हजार से 10 हजार रुपये तक नकद मदद दी गई, जबकि कई लोगों के बैंक खातों में अतिरिक्त 10 हजार रुपये भेजने का आश्वासन भी दिया गया। आग से प्रभावित लोगों में चूड़ी, कपड़ा, मसाला, जड़ी-बूटी, मनिहारी और अन्य छोटे व्यापारियों की दुकानें शामिल थीं, जिनकी पूरी पूंजी जलकर नष्ट हो गई। इस अग्निकांड में सबसे बड़ी समस्या दमकल व्यवस्था की कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.