हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- राठ, संवाददाता। गोल्डन लायनेस क्लब वीरांगना के तत्वाधान में औंडेरा गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मान किया। औंडेरा गांव के जूनियर हाई स्कूल में गोल्डन लायनेस क्लब वीरांगना द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी में प्रथम स्थान पर गगन, द्वितीय पर प्रिंस और अनुज तीसरे स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ में आकांक्षा ने बाजी मारी, खुशबू और आशना क्रमश: द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। नींबू प्रतियोगिता में प्रिंस, जानवी और रिया विजेता बनी। पट्टी और लड्डू प्रतियोगिता में रौनक, निखिल, तनवी, दिव्यांश, ऋतिक व अनन्या विजेता बनी। विजेता छात्रों को क्लब की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, सचिन पदमा अग्रवाल, ...