हापुड़, दिसम्बर 6 -- जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया के निर्देशन में एकेपी इंटर कॉलेज हापुड़ में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर समेकित शिक्षा के अंतर्गत जिला स्तरीय दिव्यांग छात्र-छात्राओं की उत्साहवर्धन के लिए विविध खेलकूद, निबंध, कला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर प्रितभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे, नगर महामंत्री सतीश सिंगल, नगर उपाध्यक्ष अमित शर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्नेहा प्रभा, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक दीपा तोमर, जनपद सांस्कृतिक समिति के सदस्य अमित कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। प्रधानाच...