अररिया, नवम्बर 5 -- कुर्साकांटा बीडीओ ने किया ठहराव स्थल का निरीक्षण कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि आगामी 11 नवंबर को होने वाले विधान सभा चुनाव में सीआरपीएफ के ठहराव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। जवानों के ठहराव को लेकर बीडीओ नेहा कुमारी ने ठहराव स्थल का निरीक्षण किया है। इस दौरान ठहराव स्थल पर बिजली, पानी, शौचालय और सुरक्षा का जांच किया। बीडीओ ने बताया कि छह नवंबर को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के बाद से सीआरपीएफ जवान क्षेत्र में आने लगेंगे। जवानों के ठहरने क लिए कुर्साकांटा प्रखंड के छह जगहों का चयन किया गया है। इनमें से केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा, आदर्श मध्य विद्यालय कुर्साकांटा, प्लस टू उच्च विद्यालय सोनामणि गोदाम, प्लस टू उच्च विद्यालय डोरिया, प्लस टू उच्च विद्यालय कपरफोड़ा, प्लस टू उच्च विद्यालय मेघा असराहा शामिल है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.