अररिया, फरवरी 5 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के तीन पंचायत लैलोखर, लक्ष्मीपुर व शंकरपुर में पैक्स चुनाव शुक्रवार को होना है। चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी नेहा कुमारी ने बताया कि प्रखंड के चार पंचायत में पैक्स चुनाव निर्धारित था। लेकिन सौरगांव पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद सहित कार्यकारणी के सभी पद निर्विरोध निर्वाचित होने हो गए हैं। अब तीन पंचायत लैलोखर, लक्ष्मीपुर व शंकरपुर में पैक्स चुनाव होगा। प्रत्येक पैक्स में तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस प्रकार तीन पंचायत में कुल 12 मतदान केंद्र बनाया गए है। प्रत्येक बूथ में मतदान कर्मियों को रवाना कर दिया गया है। बीडीओ ने बताया कि मतदान निर्धारित समय सुबह सात बजे शुरू होगी जो निर्बाध गति से शाम तीन बने तक चलेगी। मतदान को लेकर सुरक्ष...