किशनगंज, दिसम्बर 23 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज प्रखंड के कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क पर रोक लगाते हुए 1124 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर कुर्लीकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के साथ पुलिस इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंत नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सोमवार की देर रात एनएच-327ई पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन संख्या को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन के भीतर गुप्त तहखाने जैसे बने हिस्से से विभिन्न ब्रांड की कुल 250 पेटी, 1124 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। जिसे पश्चिम बंगाल से बिहार के अंदर सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने मौके से चालक नीतीश कुमार (20) पिता लाल...