शाहजहांपुर, जनवरी 22 -- फोटो 13:: बस को रवाना कराने पहुंचे जनप्रतिनिधि। कांट। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए नई सौगात दी गयी। इस क्रम में कुर्रिया कलां से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा प्रारम्भ की गई। इस क्रम में गुरुवार को कुर्रिया कला के ग्राम प्रधान सुधांशु मिश्रा ने बस को हरी झंडी दिखाकर गन्तव्य के लिए रवाना किया।निगम की ओर से बताया गया कि बस सुबह साढ़े आठ बजे शाहजहांपुर बस स्टैंड से चलकर ग्राम चांदापुर, सरौरा सरौरी,भरगवां, चौहनापुर, कुर्रिया कलां, कांट, मदनापुर से जैतीपुर होते हुए दिल्ली के लिए जायेगी। देहात क्षेत्र से दिल्ली के लिए सीधी इस सेवा शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। इस मौके पर ब्रजेश मिश्र,अमित मिश्रा उर्फ भोले,अनूप कुमार, ऋषभ मिश्र, कुलदीप मिश्र, निर्मल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।...