बोकारो, अक्टूबर 9 -- झारखंड में कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में बुधवार को बोकारो में पहली बार जनसैलाब उमड़ा। आदिवासी बचाओ मोर्चा और अलग-अलग आदिवासी संगठनों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक जन आक्रोश रैली निकाली, जिसने शहर के बिरसा चौक से लेकर समाहरणालय तक अपनी उपस्थिति से प्रशासन और जनता दोनों को झकझोर दिया। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और जय जोहार के नारों के साथ आगे बढ़े। रैली में शामिल भीड़ इतनी विशाल थी कि पूरा क्षेत्र जनसैलाब में तब्दील हो गया। नया मोड़ बिरसा चौक से जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च करते हुए हजारों की संख्या में करीब ढाई बजे लोग जिला मुख्यालय पहुंचे। नया मोड़ से जिला मुख्यालय तक सड़कों पर आदिवासियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पहली बार इतनी तादा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.