गढ़वा, मार्च 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड कुर्मी महासभा जिला इकाई गढ़वा का होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित लगमा के भरत चौधरी के आवास पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महासचिव गोरखनाथ चौधरी और संचालन मेराल प्रखंड अध्यक्ष भरत चौधरी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए गोरखनाथ ने कहा कि जिला कार्यसमिति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में यह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। समाज में एकजुटता के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन जरूरी है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उनको एक साथ लेकर चलने और समाज को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। रंगों का त्योहार होली से सीख लेने की जरूरत है। एकजुटता से ही समाज को पूरा हक मिलेगा। जबतक समाज एकजुट नहीं होगा उसे पूरा हक नहीं मिल पाएगा। हम सभी को एक होकर मजबूती से लड़ना है। सभी प्रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.