रामपुर, फरवरी 2 -- बिलासपुर। भारतीय कुर्मी महासभा की बैठक में समाज के चहुंमुखी विकास तथा यूजीसी को लेकर चर्चा की गई और जिले एवं दो ब्लॉकों की कार्यकारिणियां गठित की गईं। सभी पदाधिकारियों को संगठन के हित में काम करने निर्देश दिए गए। सोमवार को यह बैठक रास डंडिया गांव स्थित एक पैलेस में आयोजित हुई, जिसमें राष्ट्रीय सचिव उमेश चंद्र पटेल इसके मुख्य अतिथि रहे। राष्ट्रीय सचिव ने जिलाध्यक्ष नागेंद्र गंगवार की सहमति पर बृजलाल गंगवार, सुमित पटेल, देवेंद्र बाबू, महेश गंगवार एवं एलपी गंगवार को जिला संरक्षक, बांदूराम, मनीष गंगवार व खंदारी लाल को जिला उपाध्यक्ष, सुशील गंगवार को जिला महासचिव, जीवेन्द्र गंगवार, राकेश गंगवार व गंगाराम गंगवार को जिला सचिव, सरनाम को जिला संयुक्त सचिव, अविनाश गंगवार को जिला संगठन सचिव, एडवोकेट अमरपाल को विधिक सलाहकार तथा कमल...