धनबाद, फरवरी 20 -- झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (झमाडा) की जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर मकान बना रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर प्रबंधन ने उक्त लोगों को पत्राचार कर पूरे दस्तावेज एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत होने का आदेश दिया है। कागजात जमा नहीं करने पर झमाडा झारखंड बिल्डिंग बॉयलॉज 2016 के तहत कार्रवाई करेगा। झमाडा का कहना है कि बरवाअड्डा हवाईपट्टी के पीछे कुर्मीडीह में उसकी खाली जमीन पर भवन का निर्माण कराया जा रहा है। कुछ लोग मकान बनाकर रह रहे हैं। इसके लिए 17 फरवरी को पूरे दस्तावेज के साथ उपस्थित होने को कहा गया था। इसके बावजूद किसी ने जरूरी नहीं समझा और उपस्थित भी नहीं हुए। जेई ने 6 सितंबर 2024 को पहली बार नोटिस भेजा गया था। झमाडा ने इस बार अंतिम नोटिस भेजा गया है। इसे लेकर प्रबंधन ने विज्ञापन जारी कर लोगों को जानकारी दी। विभाग इन पर ...