आजमगढ़, जनवरी 31 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बड़ा गांव पुनापार के बलिदान स्मारक जूनियर हाईस्कूल परिसर में गुरुवार को शहीद दिवस के अवसर पर स्मृति दिवस और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। शहीद सौदागर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि के तौर पर कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि देश की आजादी और सुरक्षा के लिए कुर्बानी देने वाले ऐसे सपूत धन्य हैं, इनकी निगरानी से ही हम चैन की नींद में सोते हैं। केबिनेट मंत्री ने कहा कि अमर शहीद सौदागार सिंह देश के ऐसे सपूत थे जो 12 चीनियों को मार कर 12 एसएलआर लेकर आये थे। उन्होंने बहादुरी से लड़ते हुए 12 चीनियों को मार गिराया और 10 दिन बाद किसी विकट परिस्थितियों में अपनी चौकी पर 12 एसएलआर चीनी हथियार के साथ पहुंचे थे। राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली रा...