जहानाबाद, जुलाई 5 -- कुर्था, निज संवाददाता। मुहर्रम को लेकर कुर्था व मानिकपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने कहा कि मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखें। सभी समुदाय के लोगों को सुरक्षा का विश्वास दिलाने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है। मुहर्रम पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में और भाईचारे के साथ मनायें। यह पर्व आदर्श और सच्चाई के साथ-लाथ इंसाफ और मानवता की रक्षा का संदेश देता है। इस दौरान पुलिस ने कहा है कि यह पर्व इंसानियत के लिए प्रेरणा है। इसलिए मिलजुल कर रहना चाहिए। मुहर्रम के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। अगर कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है, तो उसकी जानकारी पुलिस को ऑनलाइन या ऑफलाइन दें। इसकी जानकारी थाना को दे। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर किसी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.