जहानाबाद, जनवरी 5 -- कुर्था, निज संवाददाता। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कुर्था में ही हो। इस बावत सोमवार को राजद नेता सुनील यादव के नेतृत्व में एक बैठक की गयी। सूर्य मंदिर प्रांगण में उपस्थित लोगों ने एक स्वर से कहा कि कुर्था में ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाय। इस सम्बन्ध में बैठक के बाद जारी प्रेस बयान में सुनील यादव ने कहा कि कुर्था के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सेन्ट्रल स्कूल, रेफरल अस्पताल, डिग्री कॉलेज, आईटीआई आदि सभी के सभी अन्यत्र जगह बनाये जा रहे है। कुर्था की घोर उपेक्षा की जा रही है। जिसे हम कुर्था वासी बर्दास्त नहीं करेंगे। हमारी मांगें अगर नहीं मानी गयी तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में आंदोलन की रूप रेखा पर भी विचार किया गया। सुनील यादव ने इस बावत जिलाधिकारी से मिलकर कुर्था में मेडिकल बनाने सम्बन्धी एक मांग प...