जहानाबाद, मई 9 -- अरवल, निज संवाददाता। नगर पंचायत कुर्था के वार्ड नंबर 8 के उपचुनाव के लिए अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जगहों पर किया गया है। निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि नगर पंचायत कुर्था के वार्ड नंबर 8 के मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन किया गया है। अनुमंडल कार्यालय, समहरणालय, निर्वाचन कार्यालय, प्रखंड कार्यालय कुर्था ,कुर्था थाना परिसर, डाकघर कुर्था, नगर पंचायत कार्यालय कुर्था पर प्रकाशित किया गया है। नगर पंचायत वार्ड नंबर 8 के प्रकाशित मतदाता सूची में कुल 658 मतदाता है जिसमें महिला 302 एवं पुरुष 356 हैं। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद चुनाव के तिथि आने के बाद नगर पंचायत कुर्था के वार्ड नंबर 8 में उपचुनाव कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.