चम्पावत, जनवरी 28 -- लोहाघाट। बाराकोट में रैघांव ग्राम पंचायत के कुर्तोली तोक में गुलदार का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग को ज्ञापन देकर पिंजरा लगाने की मांग उठाई। प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण सिंह अधिकारी, राहुल सिंह अधिकारी, खुशाल सिंह अधिकारी ,कुंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार आए दिन लोगों के पालतू पशुओं पर हमले कर रहा है। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को ज्ञापन देकर जल्द पिंजरा लगाने की मांग की। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...