कन्नौज, फरवरी 7 -- कन्नौज,संवाददाता। तिर्वा कोतवाली के पास स्थित बचपन प्ले स्कूल एक बार फिर चर्चा में है। गैंगस्टर नवाब सिंह यादव और उनके परिजनों की कुर्क की गई संपत्ति के रूप में दर्ज यह विद्यालय दिसंबर 2024 से जिला प्रशासन की निगरानी में संचालित हो रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि यहां आज तक शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) 2009 के तहत एक भी जरूरतमंद बच्चे को नि:शुल्क प्रवेश नहीं दिया गया। कुर्की की कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालय का प्रशासक नियुक्त किया था। यानी स्कूल का संचालन अब सीधे प्रशासनिक नियंत्रण में है। इसके बावजूद आरटीई जैसी अनिवार्य योजना का पालन न होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। मुख्यमंत्री योगी बार-बार यह निर्देश देते रहे हैं कि निजी विद्याल...