कन्नौज, जनवरी 30 -- छिबरामऊ। बकाया जमा न करने पर कुर्क की गई बकायेदार की जमीन की दो फरवरी को तहसील में नीलामी की जाएगी। इस बारे में तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से प्राप्त न्याय क्लेम प्रकीर्ण वाद में क्षेत्र के कुंवरपुर जनूं गांव निवासी मूलचन्द्र पुत्र संतराम की ग्राम खानपुर चौबे स्थित अचल सम्पत्ति भूमि गाटा संख्या 1319 रकवा 0.1810, 1360 रकवा 0.0395 व 1301 रकवा 0.0243 कुल तीन किता रकवा अंशानुसार से न्याय क्लेम की धनराशि 21 लाख 30 हजार रुपये व अन्य के बकाए में उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी के पांच जनवरी के आदेश द्वारा जमीन कुर्क करके जप्त कर ली गई है। कुर्क की गई उक्त भूमि की नीलामी 02 फरवरी, सोमवार को दोपहर 12 बजे तहसील मुख्यालय पर की जायेगी। उक्त भूमि की नीलामी में कोई भी इच्छुक बोली ...