गाजीपुर, जनवरी 29 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। प्रशासन की ओर से कुर्क कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए हजारों घनफीट सफेद बालू को चोरी छिपे बेचने के मामले में खनन विभाग ने सख्ती की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच के बाद खनन निरीक्षक ने एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में चोरी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। ताजपुर मांझा निवासी वीरेंद्र सिंह ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी कि खिजिरपुर निवासी गणेश यादव पुत्र शिवमूरत यादव ने प्रशासन द्वारा पूर्व में सीज की गई बालू को अवैध रूप से बेच दिया है। शिकायत के अनुसार, जुलाई 2024 में तत्कालीन उपजिलाधिकारी और खनन विभाग की टीम ने छापेमारी कर ग्राम ताजपुर मांझा में 20,827 घनफीट और ग्राम मथारा में 5,016 घन मीटर अवैध सफेद बालू बरामद की थी। इस बालू को खनन विभाग को सुपुर्द कर स्थानीय पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.