अररिया, फरवरी 22 -- बथनाहा, एक संवाददाता। बथनाहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुर्की वारंट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संतोष दास, पिता धनेश्वर दास, निवासी सोनापुर थाना बथनाहा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, संतोष दास के विरुद्ध जारी कुर्की वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...