रायबरेली, फरवरी 1 -- जगतपुर,संवाददाता। अपराधिक घटनाओं में संलिप्त न्यायालय से फरार चल रहे आरोपी के घर पर जारी की गई कुर्की की नोटिस पुलिस ने मुनादी कराने के बाद चस्पा कराई। ढोल नगाड़े के बीच अपराधी के घर पहुंची पुलिस ने नोटिस चस्पा करने के साथ गांव में इसकी मुनादी कराई। जगतपुर कस्बे के रहने वाले रवी सोनी के खिलाफ न्यायालय से जारी की गई नोटिस के बावजूद वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इस पर न्यायालय की ओर से उक्त आरोपी के घर की कुर्की करने के लिए नोटिस जारी की। रविवार को नोटिस लेकर गांव पहुंचे थाने के दरोगा अमित कुमार ने पहले ढोल नगाड़े के साथ आरोपी के मोहल्ले में मुनादी कराते हुए न्यायालय की ओर से जारी की गई नोटिस को चस्पा करवाया। थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर के पास मुनादी कराते हुए नोटिस चस्पा कराई गई। इ...