फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- कायमगंज। नगर से सटे गांव गढ़ी इज्जत खां निवासी गैंगस्टर जुबैर खान और उसकी मां रुखसाना के नाम तथा उनके द्वारा बेची गई चल-अचल संपत्तियों पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई की गई थी। इन चल अचल संपत्तियों की कीमत करीब 26 करोड़ रुपये से अधिक है। उसी दिन पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने चिन्हित भूमियों व संपत्तियों पर सरकारी कब्जे के बोर्ड लगा दिए है। अब इन परिसरों में किसी भी प्रकार का प्रवेश या निर्माण कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रशासन के मुताबिक कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपित द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को चिह्नित कर विधिक प्रक्रिया के तहत कुर्क किया गया है। इससे पहले पुलिस फरार चल रहे गिरोह के सदस्यों पर शिकंजा कस चुकी है। पुलिस के अनुसार, जुबैर के सं...