गया, फरवरी 14 -- चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा गांव में शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी वर्ष 2024 में ऐसी एसटी एक्ट के मामले में नामजद थे और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे थे। 2024 में दर्ज हुआ था मामला वर्ष 2024 में पुलिस किसी मामले की जांच और कार्रवाई के लिए गांव पहुंची थी, उसी दौरान कुछ लोगों ने एकजुट होकर पुलिस टीम के साथ हाथापाई कर दिया था। इस घटना में ऐसी एसटी एक्ट और सरकारी काम मे बाधा का मामला दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए चंदौती थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन आरोपी तब से लगातार फरार थे। न्यायालय से निकली थी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने न्यायालय से कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मांगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.