गोपालगंज, दिसम्बर 12 -- बरौली, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के बरौली बाजार में गुरुवार की शाम कुर्की जब्ती का वारंट तामिला कराने गई पुलिस पर आरोपित के परिजनों ने हमला बोल दिया। हमले में थानाध्यक्ष अनिमा राणा घायल हो गईं। उनका इलाज बरौली पीएचसी में कराया गया। पुलिस टीम धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपित खुर्शीद आलम के घर कुर्की-जब्ती आदेश का तामिला कराने पहुंची थी। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष के बयान पर थाने में चार महिलाओं सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। प्राथमिकी के अनुसार पुलिस को देखते ही आरोपित के घर की महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया और पुलिस बल के साथ हाथापाई करने लगीं। इस दौरान थानाध्यक्ष के सिर पर ड...