गुमला, अप्रैल 17 -- गुमला, संवाददाता । सशस्त्र सीमा बल के 32 वीं बटालियन ने बुधवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुरूमगढ़ व जिरमी गांव में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया। यह कैंप कमांडेंट राजेश सिंह के नेतृत्व लगा। कैंप में बामदा पंचायत के कुल 102 ग्रामीणों जिनमें 30 पुरुष,56 महिलाएं और 16 बच्चे शामिल थे, की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में डॉ.हिमांशु गिरी ने मरीजों का चेकअप किया । मरीजों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।इस कैंप का उद्देश्य दूरस्थ और नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और जनसेवा की भावना को मजबूत करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.