नई दिल्ली, मार्च 22 -- हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित 1008 कुंडीय महायज्ञ के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में पंडित आशीष कुमार घायल हो गए, जबकि कई ब्राह्मणों को गंभीर रूप से सिर में चोटें आईं। घटना के बाद गुस्साए ब्राह्मणों ने कुरुक्षेत्र-कैथल रोड को जाम कर दिया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। ब्राह्मणों ने आरोप लगाया कि यह हमला जानबूझकर किया गया और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 18 मार्च से महायज्ञ की शुरुआत हुई थी। खराब खाने की शिकायत को लेकर 1008 कुंड वाले इस शिव शक्ति महायज्ञ में शामिल ब्राह्मणों पर लाठियां बरसाईं गईं। शनिवार की सुबह तीन ब्राह्मण गोली लगने के कारण घायल हो गए। घायल अवस्था में इलाज के लिए उन्हें लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना के बाद पंडितों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.