देवघर, फरवरी 7 -- चितरा, प्रतिनिधि। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने सहरजोरी स्थित अपने आवासीय कार्यालय से बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों व पंचायतों के लिए रवाना किया। जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों, बाल अधिकारों, शिक्षा के महत्व तथा कानून की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। रथ गांव-गांव जाकर जागरूकता रथ से ध्वनि प्रचार के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगा, ताकि समाज से इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त किया जा सके। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि बाल विवाह समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में विवाह से ब...