रांची, नवम्बर 14 -- खूंटी, प्रतिनिधि। बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड इन नीड इंस्टीट्यूट (सीनी) के संयुक्त तत्वावधान में बाल संरक्षण विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, खूंटी प्रमुख छोटराय मुंडा, उप प्रमुख शांति देवी, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग आनंद कुमार और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी मो. अल्ताफ खान ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने कहा कि बाल संरक्षण में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों से जुड़ी समस्याओं और आवश्यक संसाधनों की कमी की जानकारी समय पर विभाग तक पहुंचाई जानी चाहिए, ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके। खूंटी प्रमुख छोटराय मुंडा ने समाज में बढ़ती...