सासाराम, फरवरी 2 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल दारानगर के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षा, बाल विवाह व अन्य कुरीतियों को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली समृद्धि संस्था के बैनर तले निकाली गई। जिसमें हाथों में तख्ती लेकर बाल विवाह बंद करो, एक बेटी पढ़ेगी सात कुल तरेगी आदि नारे लगाए गए। प्रभारी प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों व अभिभावकों में जागरूकता के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई, जो स्कूल परिसर से होते हुए पोषक क्षेत्र में भ्रमण की। मौके पर सविता कुमारी,पूजा कुमारी, शिव शंकर प्रसाद, अभिनीत कुमार, सतीश कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...