बागपत, जनवरी 21 -- रमाला। सूप गांव में मंगलवार को ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने और युवाओं को शिक्षित व संस्कारित करने पर जोर दिया गया। भाजपा के उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने कहा कि ब्राह्मण समाज में लगातार कुरीतियां बढ़ रही हैं, जो समाज के विकास में बाधक हैं। समाज के उत्थान के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। बैठक में करतार शर्मा, राकेश शर्मा, जयपाल शर्मा, अनिल शर्मा, पवन शर्मा, गौरव भारद्वाज, कैलाश शर्मा, हरिओम शर्मा मौजूद रहे। कार्यशाला में एचआईवी की जानकारी दी बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में स्थित वात्सायन पैलेस में सुरक्षा से संपूर्ण तक विषय पर एडवोकेसी मीटिंग एवं कार्यशाला का आयोजन किया। सचिन कुमार, ब्रिजेश द्वारा एचआईवी के प्रति जानकारियां दी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. म...