सीतामढ़ी, अगस्त 29 -- सीतामढ़ी। सीतामढ़ी के महिन्दवारा थाना के ओलीपुर-खनुआ रोड में गुरुवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार अपराधियों ने कुरियर कंपनी के डिलिवरी ब्याय की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना के बलिगढ निवासी राहुल मंडल के रूप में हुई है।व ह लूट के दौरान अपराधियों से अकेले ही भिड़ गया था। जिसके बाद बदमाशों ने उसके सीने में तीन गोली मारी। गोली लगने के बाद खून से लथपथ डिलिवरी ब्याय को राहगीरों ने देखकर महिन्दवारा थाने को सूचना दी। पुलिस ने राहुल मंडल को पुलिस वाहन से एसकेएमसीएच लाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ सदर-वन राजीव कुमार सिंह व महिन्दवारा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह घटनास्थल पर जांच की। एफएसए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.