सहारनपुर, दिसम्बर 18 -- 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुराश प्रतियोगिता में बुधवार को दिल्ली टीम द्वारा लगाए गए पक्षपात और दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद ज्यूरी हेड को दिल्ली के मैचों से हटा दिया गया है। अधिकारियों एवं दिल्ली टीम के बीच हुई बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि उक्त ज्यूरी हेड अब दिल्ली टीम के किसी भी मैच में शामिल नहीं होंगे। जबकि अन्य टीमों के मैचों में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। बीते दिन प्रतियोगिता में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले के दौरान मैट नंबर दो पर तैनात सुरजीत वालिया पर दिल्ली टीम ने जानबूझकर खिलाड़ी को हराने और निर्णयों में पक्षपात करने का आरोप लगाया था। विरोध करने पर कोच प्रमोद कुमार और मैनेजर शीलक राम के साथ अभद्र व्यवहार का भी आरोप ज्यूरी हेड पर लगाया गया था। उसके बाद दिल्ली टीम ने एसजीएफआई अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.