उरई, जनवरी 4 -- कदौरा। बबीना गांव में चल रहे प्रीमियर लीग के अंतर्गत रविवार को दूसरा क्रिकेट मैच सिद्धार्थ इलेवन कदौरा और केसीसी कुरारा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कदौरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुरारा को बड़े अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर सिद्धार्थ इलेवन कदौरा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कदौरा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीसी कुरारा की टीम कदौरा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 96 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने पर राज को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राज ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के दौरान अम्पायरिंग की जिम्मेदारी अरविंद यादव और रमेंद्र सिंह सिसुदिया ने निभाई।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.