सहारनपुर, फरवरी 22 -- सहारनपुर खानआलमपुरा स्थित कदीम मस्जिद में जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें नाजरा पाक मुकम्मल करने वाले 19 बच्चों की दस्तारबंदी हुई। उलेमाओं ने लोगों से कुरान के मुताबिक जिंदगी गुजारने का आह्वान किया। मुफ्ती अबुल कादिर ने कहा कि कुरान पाक अल्लाह का कलाम है। खुशनसीब हैं वह मां बाप जिनके बच्चों ने अपने सीनों में कुरान को महफूज कर लिया है। कहा कि कुरान पाक में सभी समस्याओं का हल मौजूद है। दारुल उलूम देवबंद से पहुंचे मुफ्ती इबादुर्रहमान ने मुसलमानों से अपने घरों में दीनी माहौल पैदा करने, शादी में फिजूलखर्ची से बचने, नशा, जुआ, सूद आदि से दूर रहने और जीवन में हलाल कमाई का प्रयोग करने का आह्वान करते हुए दुआ करायी। इस दौरान मौलाना नदीम, हाफिज अरशद, हाफिज रफीक, हाफिज समीउज्जमा, कारी सलमान अजमल खान, मौ तंजीम, मौ रिजवान, शाहिद अली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.