हमीरपुर, फरवरी 5 -- हजरत ताज उददीन बाबा के उर्स के दूसरे दिन कुरान ख्वानी, लंगर और चादरपोशी के साथ रात में शानदार कव्वालियोँ की महफिल हुई। जिसमे बाहरी कव्वालों ने महफिल में जान डाल दी। कस्बे के मोहल्ला हैदरगंज बडा कसौडा स्थित हजरत ताज उददीन बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स मनाया जा रहा है। जिसमें बुधवार रात मजार पर शानदार नातिया मुशाएरे का आयोजन किया गया। जिसमे फरीद परछवी, मसीह निजामी, कुर्रतुल एन नजर, आकिल बिजनौरी, कारी फारूक, इस्लाम मौदवी, फजलुर रहमान छत्तीसगढी, फहीम रजा खेडवी सहित अन्य शायरों ने अपने शानदार कलाम से महफिल को बांध दिया। जिसमे फहीम रजा खेडवी के शेरों ने जमकर वाहवाही लूटी, मुशायरा में मंच का संचालन कारी अताउर्रहमान ने किया। गुरुवार को सुबह मजार पर कुरान ख्वानी और दस बजे दिन से लंगर शुरू हुआ। बाद नमाज़ असर चादरपोशी की गई। जबक...