अयोध्या, फरवरी 7 -- अयोध्या, संवाददाता। मदरसा जामिया अरबिया हुसैनिया मोहल्ला बछड़ा में पवित्र कुरान को कंठस्थ करके हाफिज बनने पर मदरसे का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। मौलाना बशीर हॉल में मदरसा के मुखिया कारी इरफान अहमद हलीमी की अध्यक्षता और मौलाना मुहम्मद सोहेल कासमी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जामिया इस्लामिया महजबपुर सरायमीर आजमगढ़ के संस्थापक और अधीक्षक मुफ्ती हबीबुल्लाह कासमी ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कुरान को याद करने वाले छह हाफिजो सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी। मौलाना कासमी ने कहा कि पवित्र कुरान आपके सीने में सुरक्षित है। इसकी रक्षा के लिए इसे देखे बिना प्रतिदिन तीन पारा पढ़ें और रमजान में तरावीह भी पढ़ाएं। यदि मस्जिद उपलब्ध न हो तो घर की महिलाओं को ही घर पर कुरान सुनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि प...