रामगढ़, जनवरी 6 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित कुरसे पंचायत के भंडरा से घाटो टोला तक हो रहे पथ निर्माण पर स्थानीय मुखिया संदीप उरांव ने मंगलवार को रोक लगा दी। यहां पथ का निर्माण लघु सिचाई विभाग की ओर से हो रहा है। मुखिया संदीप उरांव का कहना है कि पथ निर्माण में घटिया सामाग्री का इस्तेमाल हो रहा है। यही नहीं, इस्टीमेट से इतर काम किया जा रहा है। मुखिया ने बताया कि भंडरा से घाटो टोला तक एक किलोमीटर पीसीसी पथ निर्माण की योजना स्वीकृत हुई है। इसके लिए बकायदा नापी भी हुआ है, लेकिन पानी के अनुसार सड़क बनाने में आनाकानी की जा रही है। कटिंग भी दूर-दूर दिया जा रहा है, जिससे पथ की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ेगा। मुखिया ने कहा कि वे इस्टीमेट से इतर काम नहीं होने देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...